गिरिडीह: अनुमंडलीय कृषि प्रक्षेत्र, पचंबा में जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया
अनुमंडलीय कृषि प्रक्षेत्र, पचंबा में बुधवार को 11 बजे जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिल उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि कृषि जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा किसानों की समृद्धि से ही ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।