धरमपुरी: लुन्हैरा खुर्द में नर्मदा नदी में मिले शव की नहीं हुई शिनाख़्त, जांच में जुटी पुलिस
लुन्हैरा खुर्द में नर्मदा नदी में बहता हुआ मिला अज्ञात शव की शिनाख्त दिनांक 30 जून सोमवार 3:45 बजे तक भी नहीं हो पाई थी। पुलिस लगातार शव का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर शिनाख्त करने में जुटी है लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बता दे दिनांक 29 जून रविवार को नर्मदा नदी में अज्ञात शव देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी ।