खरीक: धोबिनिया बासा में सड़क नहीं बनने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, वोट बहिष्कार की चेतावनी
नवगछिया अनुमंडल की ढोलबज्जा पंचायत स्थित धोबिनिया बासा गांव में आज तक सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि भागलपुर और पूर्णिया जिले की सीमा पर होने के कारण सड़क निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा है। गांव के प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने में भी लोगों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय सड़क बना