दौसा: कलेक्टर की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की निकली लॉटरी, जिले के 1326 वरिष्ठ नागरिक करेंगे तीर्थ यात्रा
Dausa, Dausa | Aug 29, 2025 राज्य सरकार की योजना के तहत दौसा जिले के 1326 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत तीर्थ यात्रा करेंगे इसमें1184 वरिष्ठ नागरिकों को रेल एवं 142 को हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के लिए शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट में जिला जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में लॉटरी निकाली गई।