मैं भगवान का दिल से शुक्रगुज़ार हूँ और बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ कि मैंने अपने देश के लिए एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीता। 🇮🇳🥇
मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूँ कि पिछले एशियन गेम्स में जीते कांस्य पदक को इस बार स्वर्ण पदक में बदल पाया। यह सफर भगवान की कृपा, मेरी और मेरी सपोर्ट स्टाफ की कड़ी मेहनत और आप सभी समर्थकों की दुआओं और आशीर्वाद के बिना संभव नहीं था।
मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूँ, जो मेरी ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में हमेशा मेरे साथ खड़े रहे, मुझ पर विश्वास किया और कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा। आपका भरोसा और प्यार मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत रहा है।
मैं आप से बस यही अनुरोध करना चाहता हूँ कि इसी तरह मेरा साथ देते रहें, मेरे लिए प्रार्थना करते रहें और मुझ पर अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें। मैं पूरी मेहनत करता रहूँगा और आने वाले समय में अपने देश के लिए और भी अधिक पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित करने की कोशिश करूँगा।
आप सभी का दिल से धन्यवाद। ❤️🇮🇳
जय हिंद! 🇮🇳
Jagadhri, Yamuna Nagar | Oct 5, 2026