आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास में पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और आपदा मित्रों ने भाग लिया। ड्रिल में घायलों को सुरक्षित निकालना, प्राथमिक उपचार और अस्पताल तक पहुंचाना शामिल था। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने मौके पर निरीक्षण कर विभागों की प्रतिक्रिया समय और आपसी समन्वय की समीक्षा की।