एटा: भगवंतपुर गांव के बाहर विद्युत पोल पर फांसी के फंदे से लटका मिला 60 वर्षीय रिटायर्ड होमगार्ड का शव, परिवार में मचा कोहराम
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी 60 वर्षीय रिटायर्ड होमगार्ड दयाशंकर पुत्र लखन सिंह का शव शुक्रवार को गांव के बाहर विद्युत पोल पर फांसी के फंदे से लटका मिला। शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना सकीट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, दयाशंकर थाना रिजोर में तैनात रहे