Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

सीतापुर: कांवड़ यात्रा 2026 की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार, एसपी ने दिए निर्देश सीतापुर। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर सीतापुर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। जनपद के पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। सुरक्षा और सुगम व्यवस्था प्राथमिकता एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान "श्रद्धा, सुरक्षा और सुगम व्यवस्था" उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जानकारी दी कि छलारी घाट और गोकर्णनाथ जाने वाले सभी मार्गों का निरीक्षण किया जा रहा है और वहां आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है ताकि कोई दुर्घटना न हो। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी सोशल मीडिया पर भ्रामक या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली पोस्ट पर पुलिस टीम की कड़ी नजर है। एसपी ने स्पष्ट किया कि ऐसी किसी भी गतिविधि पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनपदवासियों से सहयोग की अपील पुलिस अधीक्षक ने सभी नागरिकों और कांवड़ यात्रियों से अनुशासन बनाए रखने और शांतिपूर्ण यात्रा संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग, अनुशासन और सतर्कता से ही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाया जा सकता है। #KanwarYatra2026 #SitapurPolice #AnkurAgarwal #UPPolice #KanwarYatra #SafetyFirst #LawAndOrder #Sitapur #ReligiousHarmony #Kanwariya

Sitapur, Sitapur | Jul 17, 2026

MORE NEWS