पीथमपुर: छात्रावास में करंट लगने से दो बच्चों की मौत के बाद संभाग आयुक्त ने सहायक आयुक्त बृजकांत शुक्ला को किया निलंबित
Pithampur, Dhar | Sep 25, 2024 इंदौर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने धार जिले के सरदारपुर विकासखंड के रिंगनोद छात्रावास में दो छात्रों की करंट लगने से हुई मृत्यु की दुखद घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बड़ी कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से धार जिले के सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग ब्रजकांत शुक्ला तथा छात्रावास अधीक्षक को निलंबित कर दिया है।