कासगंज: जिले में शिक्षक संघ ने चयन वेतनमान की हीला हवाली पर खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
कासगंज जिले के विभिन्न विकास खंडों में एक ही पद पर लगातार 10 वर्ष की संतोषप्रद सेवा पर शिक्षकों के लगने वाले चयन वेतनमान की हीला हवाली पर संगठन के लोगों ने कई ब्लॉकों में खंड शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर समय से चयन वेतनमान का लाभ दिलाए जाने का अनुरोध किया है।