कासगंज: कासगंज डिपो की 111 रोडवेज बसें रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में लगीं
ARM ओमप्रकाश ने शुक्रवार शाम 4 बजे बताया की रक्षाबंधन पर्व पर 8,9,10,अगस्त में बहिनों के लिए यात्रा फ्री की गई है। और यात्रियों को असुविधा ना हो इसको लेकर उनके द्वारा बस स्टेण्ड का भ्रमण किया जा रहा है। और जैसे ही बसे दिल्ली अलीगढ़ आगरा से बापस लौट रही है उन्हे फिर से वहीं के लिए रवाना किया जा रहा है। और सभी रूटों पर बसों के फेरों को बढ़ाया गया है।