कासगंज: कलेक्ट्रेट सभागार में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन, अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
शुक्रवार को जनपद में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य आयोजन किया गया। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह कार्यक्रम का काकोरी कांड के वीर शहीदों को नमन करते हुए भव्य शुभारभ किया गया।