कासगंज: भड़पुरा गांव के समीप ट्रक ने ग्रामीण को मारी टक्कर, हादसे में ग्रामीण घायल हुआ
पूरा मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव भड़पुरा के समीप का है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव के रहने वाले 70 वर्षीय जयपाल सिंह पुत्र अतिराम सिंह शौच करने के लिए जा रहे थे। तभी गांव के समीप एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्रामीण घायल हो गया। एंबुलेंस के जरिए घायल ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।