कासगंज: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर सदर तहसील में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित होकर सदर तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सदर एसडीएम संजीव कुमार को सौंपा। एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूचियां के विशेष गहन पुनरीक्षण का आदेश दिया था अब चुनाव आयोग इस प्रक्रिया को पूरे देश में लागू करना चाहता है।