बाह: बाह पुलिस ने किशोरी को मोबाइल देकर फसाने वाले मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
बाह थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी को मोबाइल फोन देकर फंसाने और शारीरिक शोषण करने के मुख्य आरोपी शिवम को पुलिस ने फरैरा तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नरहौली निवासी शिवम, सुमित, मोहित और परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि फरवरी माह में आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर मोबाइल देकर बात करने लगा और