पुपरी: पुपरी शहर में सरक अतिक्रमण व जाम की समस्या को लेकर पुपरी स्थित नगर परिषद कार्यालय में फुटपाथी दुकानदारों की बैठक आयोजित
पुपरी शहर में सरक अतिक्रमण व जाम की समस्या को लेकर शनिवार को 3 बजे दिन में पुपरी स्थित नगर परिषद कार्यालय में फुटपाथी दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल ने सभी फुटपाथी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर दुकान न लगाकर चिन्हित स्थानों पर ही दुकान लगाए नही तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएंगी।