कोरबा: लाखों का बैटरी स्क्रैप रवाना होने से पहले पकड़ा गया, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा
Korba, Korba | Jun 15, 2026 कोरबा जिले से बैटरी के अवैध स्क्रैप का लंबे समय से चल रहे अवैध कारोबार के मामले में सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण मण्डल ने एक मालवाहन को पकड़ा। डीडीएम स्कूल मार्ग में हरिमंगलम के पास क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण अधिकारी के निर्देश पर टीम ने यह छापामार कार्रवाई की। यहां राजस्थान पासिंग की एक बड़ी ट्रक में बैटरियां लोड पाई गई।