पन्ना: पेड़ बना देवदूत: पन्ना-बृजपुर मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक बैरिकेड तोड़ खाई में गिरा, जामुन के पेड़ में उलझने से बची दो जानें।
Panna, Panna | Sep 30, 2026 पन्ना-बृजपुर मार्ग स्थित लक्ष्मीपुर बड़ी पुल पट्टी के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खाई की ओर फिसल गया। सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स तोड़ते हुए ट्रक करीब 20 फीट गहरी खाई में गिरने ही वाला था कि वहां मौजूद जामुन का पेड़ ढाल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।