बेनीपट्टी: शिवनगर मुख्य सड़क किनारे 2 बाइक की जबरदस्त टक्कर में 2 की हुई मृत्यु , 2 DMCH रेफर
मंगलवार शाम को मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के शिव नगर मुख्य सड़क किनारे दो बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई है। जिसमें जय नारायण उर्फ छोटू यादव एवं हरि कृष्ण की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई एवं विकास कुमार यादव और कन्हैया चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं दोनों घायलों को दरभंगा के DMCH रेफर कर दिया गया है तथा दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।