सुसनेर: अब जनता के सामने होगा विकास का हिसाब: 18 मई को नगर परिषद सम्मेलन का होगा लाइव प्रसारण: नप अध्यक्ष
अब परिषद के बंद कमरों में होने वाली चर्चा और निर्णय सीधे जनता के बीच होंगे। आगामी 18 मई को दोपहर में नगर परिषद का सम्मेलन डग रोड स्थित नवीन भवन में संपन्न होगा। आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने मीडिया को जानकारी दी कि सम्मेलन की पूरी कार्यवाही का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शहर के सार्वजनिक स्थानों पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।