रायसेन: रायसेन के भोपाल-सागर तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, युवक घायल, चालक फरार
Raisen, Raisen | Jun 11, 2026 गुरुवार तड़के करीब 1:30 बजे रायसेन शहर के भोपाल-सागर तिराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने राह चलते युवकों को टक्कर मार दी, जिससे कुछ युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की कमर में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। बताया गया कि भागते समय ट्रक ने बिजली घर के सामने एक और टक्कर मार दी, जिससे वहा