रायसेन: अक्षय तृतीया पर सिलवानी में यादव समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, भाजपा जिला अध्यक्ष को दिया आमंत्रण
Raisen, Raisen | Apr 5, 2026 रायसेन। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सिलवानी में आयोजित होने वाले यादव समाज के सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रायसेन जिला भाजपा कार्यालय में यादव समाज विकास परिषद के पदाधिकारियों ने पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।