बरेली: बरेली एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी अधिकारी के पेशकार को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, सीओ यशपाल सिंह ने दी जानकारी
एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी अधिकारी के पेशकार को उसके दफ्तर से दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सुधा अग्रवाल नाम की महिला ने चकबंदी के दस्तावेजों में अपना नाम दर्ज कराने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी अधिकारी अनुराग दीक्षित के यहां आवेदन किया था। मगर रिश्वत न देने के चलते उनकी फाइल अटका दी गई थी।