अररिया: अररिया में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियाँ तेज
Araria, Araria | May 4, 2026 अररिया में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकार ने सक्रिय तैयारी शुरू कर दी गई है।सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रोहित श्रीवास्तव के कार्यालय कक्ष में जिले के सभी थाना अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।