राहे: राहे प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में जेएससीए ने विजेता और उपविजेता टीम को किया सम्मानित
Rahe, Ranchi | Jun 10, 2025 राहे प्रीमियर लीग केनवस क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद मंगलवार को टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरभ तिवारी ने झारखंड स्टेट क्रिकेट स्टेडियम रांची में सादे समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मोमेंटो ओर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।