बरहेट: सिंघाड़ा मैदान बरहेट में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, उद्घाटन मैच में प्रशासन टीम विजयी
मंगलवार को आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन झामुमो प्रखंड प्रमुख वर्नाड मरांडी एवं थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से किया । वहीं उद्घाटन मैच प्रशासन टीम और स्थानीय पत्रकारों के बीच खेला गया, जिसमें प्रशासन की टीम विजेता बने । आयोजक समिति ने बताया की क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन युवाओं में खेल के प्रति रुचि एवं प्रोत्साहन बढ़ाना है।