बहराइच: सिद्धनाथ मंदिर में सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए जुटी भक्तों की भारी भीड़
सावन के अंतिम यानी चौथी सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। शिव मंदिर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। शहर के पांडवकालीन श्री सिद्धनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सरयू नदी से जल लेकर कावड़िये भी विभिन्न मार्गो से होते हुए शिव मंदिर पहुंचे।