बहराइच: चिलवरिया - गोंडा मार्ग पर ई-रिक्शा को पिकअप ने मारी ठोकर, हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हुआ
जिले के चिलवरिया - गोंडा मार्ग पर ई रिक्शा को पिकअप ने ठोकर मार दी। इस हादसे में ई रिक्शा चालक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए आनन फानन में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिसकी जानकारी देते हुए चिकित्सक द्वारा बताया गया कि ई रिक्शा चालक घायल अवस्था में आया था। जिसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत गंभीर बनी हुई है।