बहराइच: नानपारा के बनकटवा महोली में युवक की साप के काटने से हुई मौत
नानपारा थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटवा महोली में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर काम करने आए एक मजदूर की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय निषाद के रूप में हुई है। वह श्रावस्ती जनपद के थाना सिरसिया इलाके का रहने वाला है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।