कोलायत: कोलायत के मढ़ में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, 263 मरीजों की हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रीकोलायत उपखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर मढ़ में विशेष टीबी जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।BCMOडॉ. भरत ओझा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों ने भारी उत्साह दिखाया, जहाँ कुल 263 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। डॉ. ओझा ने स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी का इलाज भी अब हो जाता है।