सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र के झूलेलाल मंदिर के पास खर्च के लिए पैसे न देने पर पत्नी जानकी चौधरी ने पति चंदन चौधरी के सिर में पत्थर मार दिया । घायल लहूलुहान पति चंदन मंगलवार की शाम 4 बजे सिटी कोतवाली पहुंचा और मारपीट करने वाली पत्नी जानकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है । पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है और मामले की जांच में तफ्तीश कर रही है ।