कोलगवां के संग्राम कॉलोनी में कलयुगी पुत्र आकाश बंसकार ने अपने पिता रामलाल बंसकार को डंडे से मारपीट कर दी । घायल पिता रामलाल पुत्र आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए मंगलवार दोपहर 3 बजे कोलगवां थाने पहुंचा है । मारपीट के पीछे अभी कोई वजह सामने नहीं आई है और न ही घायल पिता स्पष्ट वजह बता पा रहा है । पुलिस आरोपी पुत्र को तलाश रही है ।