रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा के पास मेडिकल स्टोर संचालक का बेटा रिभु गुप्ता कार से अपने मित्र धीरेंद्र वर्मा के साथ रीवा में एक बारात में शामिल होने गया था।लौटते समय कर्रा गांव के पास कार अनियंत्रित हो कर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। घटना में रिभु की मौके पर ही मौत हो गई।एक युवक घायल हुआ हैं।जिसे ईलाज बाद CHC से रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर किया हैं।