हाथरस: गांव रुहेरी में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई चार पहिया गाड़ी, एक बच्चे की हुई मौत व 2 लोग हुए घायल
हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव रुहेरी पर बीती रात ट्रैक्टर ट्राली से एक 4 पहिया गाड़ी टकरा गई, गाड़ी सवार 6 लोगों में से 1 बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 1 पुरुष 1 महिला भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में पुरुष को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।