बड़ौद: नगर स्थित श्री राम मंदिर परिसर में लोधा समाज ने मनाया वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी का बलिदान दिवस
अदम्य साहस और पराक्रम की प्रतिमूर्ति,1857 के स्वाधीनता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वालीं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य पर बडौद नगर के लोधा(लववंशी) क्षत्रिय समाज द्वारा 20 मार्च रात्रि 10 बजे नगर के श्री राम मंदिर परिसर में रानी अवंतीबाई के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई