मेरठ: भाजपाइयों ने सदर बाजार थाने को घेरा, भाजपा नेता के भतीजे पर क्रॉस रिपोर्ट करने से नाराज
Meerut, Meerut | Mar 4, 2025 मेरठ में रविवार को सपा के पूर्व सांसद हरीश पाल के थार सवार दबंग भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता के इंजीनियर भतीजे और बेटे की बीच सड़क पर पिटाई कर दी थी। दबंगों ने दोनों को गिरा गिराकर पीटा था। दोनों अपनी जान बचाकर अपने पिता की दुकान में पहुंचे तो उन्हें दुकान में घुसकर भी पीटा, क्रॉस रिपोर्ट को लेकर भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर दिया