खलीलाबाद: लुधियाना जा रहे थे शादी में सम्मिलित होने ट्रेन से, खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत
गोरखपुर के बेलघाट थाने के रापतपुर गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति राजकुमार मिश्रा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर अपनी पत्नी उषा के साथ लुधियाना में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे। ट्रेन खलीलाबाद जब पहुंची तो अचानक 50 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई उन्हें जिला अस्पताल खलीलाबाद लाया गया जहां डॉक्टरों ने सोमवार सायं 5:30 बजे मृत घोषित कर दिया