हज़ारीबाग: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडलीय कार्यक्रम 24 अगस्त को हजारीबाग में,सीएम होंगे मुख्य अतिथि
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम 24 अगस्त को प्रस्तावित है।हजारीबाग के नगवां स्थित सिंदूर मैदान परिसर में 12.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम के मद्देनजर गुरुवार को डीसी नैंसी सहाय,एसपी अरविंद सिंह,उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया|