हज़ारीबाग: हजारीबाग से एटीएस ने आतंकी संगठन से जुड़े होने के शक में एक व्यक्ति को किया गिरफ़्तार, कोर्ट में किया गया पेश
हजारीबाग में एक बार फिर एटीएस ने अपनी दबिश दिखाई है | हज़ारीबाग़ लोहसिंघना थाना अंतर्गत लोहसिंघना से एक गुरुवार को शक के आधार पार संदिग्ध आतंकी को एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है | गिरफ्तार करने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा में हजारीबाग एसीजेम कोर्ट में पेश किया गया | इसके बाद एटीएस की टीम उसे अपने साथ रांची ले गई है. जहां से उसे दिल्ली ले जाया जाएगा |