हज़ारीबाग: शाहपुर में पत्थर के नीचे फंसी महिला को स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले शाहपुर पंचायत के एक छोटे से गांव शाहपुर टोला डिबलबनथ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां महोड़ा पहाड़ की ऊंचाई पर एक महिला को पत्थरों के बीच में फंसा हुआ कुछ लोगो ने देखा कि एक महिला का पैर बाहर दिखाई दे रहा है। इस रहस्यमयी घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।