धनवार: धनवार में केंद्रीय पुस्तकालय स्थापना की मांग, मंडल अध्यक्ष ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
धनवार भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात कर धनवार में केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए राजधनवार में केंद्रीय पुस्तकालय की स्थापना तथा एमएसएमई एवं स्टार्टअप योजनाओं से संबंधित कार्यशाला आयोजित कराने की मांग रखी।