रानीगंज: मुख्य बाजार में जलजमाव से हादसों का खतरा
नगर पंचायत रानीगंज की प्रमुख सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है। यह अररिया,पुर्णिया और फारबिसगंज से जुडती है। लेकिन इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। रानीगंज बाज़ार मे जलजमाव के कारण आम लोगों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है।