रेसलपुर में रविवार को आयोजित श्री गणेश प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताराम शर्मा शामिल हुए। करीब 1 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।