जांजगीर: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने कचहरी चौक में किया प्रदर्शन
जांजगीर-चांपा जिले के कचहरी चौक में बढ़ती गैस सिलेंडर कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर आक्रोश जताया। विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में 993 रुपए की बढ़ोतरी से दुकानदारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है और आम जनता भी प्रभावित हो रही है।