मेदिनीनगर (डालटनगंज): लातेहार के उपायुक्त ने पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त से की मुलाकात, प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय से गुरूवार दोपहर 3 बजे लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार, लातेहार एस.डी.ओ अजय रजक और पलामू ए.सी. कुन्दन कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। उपायुक्त ने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया। मुलाकात में प्रशासनिक कार्यों, विकास योजनाओं एवं जिले की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।