शाहजहांपुर: जिले में लोकसभा चुनाव कार्यालय का वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया उद्घाटन, नरेंद्र मोदी को फिर PM बनाने की अपील की
शाहजहांपुर में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इसी के चलते शाहजहांपुर में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान तमाम भाजपा पार्षद, नेता और कार्यकर्ता कार्यालय उद्घाटन के दौरान मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की अपील की है।