डौण्डीलोहारा: पुल पर बहते पानी में दौड़ा स्कूली बच्चों से भरा ट्रैक्टर
लगातार बारिश के बीच डौंडी लोहारा विकासखंड के संबलपुर क और पीपरखार के बीच बने पुल पर लापरवाही की चिंताजनक तस्वीर सामने आई। पुल के ऊपर तेज बहाव के साथ पानी बहने के बावजूद स्कूली बच्चों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली उसी पानी को पार करते हुए नजर आया। जरा-सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी, लेकिन मजबूरी के चलते बच्चों और ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर