अशोक नगर: शाढ़ौरा के पास चलती बाइक से गिरी 35 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा के पास चलती बाइक से गिर जाने के कारण एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सेमरी गांव निवासी कबूला पति रमा अहिरवार उम्र 35 वर्ष बुधवार को दोपहर 2 बजे अपने बेटे के साथ शाढ़ौरा आ रही थी। इसी दौरान शाढ़ौरा के पास ही महिला चलती बाइक से गिर गई। जिससे वह घायल हो गई। महिला को परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया।