विष्णुगढ़: पुरनी केंदुवाडीह में नए ट्रांसफार्मर का किया गया उद्घाटन, पांच सप्ताह बाद गांव बिजली से हुआ रौशन
गाल्होबार पंचायत के पुरनी केंदुआडीह गांव में शनिवार को अपराह्न 4 बजे नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। जेबीकेएसएस के जिलाध्यक्ष सह विष्णुगढ़ उपप्रमुख सरयू साव, पूर्व जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल, केन्द्रीय संगठन मंत्री माही पटेल आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। गांव में लंबे समय के बाद बिजली आते ही लोगों ने खुशी का इजहार किया।