सैदपुर: करीबी ने 13 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म किया, जान से मारने की दी धमकी, गर्भवती होने पर हुई जानकारी
सैदपुर थानाक्षेत्र के एक गाँव से रिश्तों को तार-तार कर देने और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रिश्ते में बेहद नजदीकी आरोपित ने महज 13 वर्ष की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। गर्भवती होने के बाद परिजनों को मामले का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल थाने पहुँचकर परिजनों ने शिकायत की है।